70 लाख गबन के 25 हजार के ईनामी अपराधी दबोचे

चित्रकूट ( अनुराग दर्शन समाचार )।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर पुलिस ने 25 हजार रुपये के ईनामी अपराधी को साथी समेत गिरफ्तार कर 70 लाख 30 हजार रुपया के गबन की घटना का खुलासा किया है। ज्ञात है कि 23 नवम्बर 2020 को सीएमएस इन्फो सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड विष्णुपुरी नवाबगंज कानपुर के ब्रांच मैनेजर मनीष दीक्षित ने कोतवाली कर्वी में रिपोर्ट लिखाई कि एटीएम के 70 लाख 30 हजार रुपये प्रदीप पाण्डेय समेत आठ लोगों ने गबन कर लिए हैं। पुलिस ने आठ दिसम्बर को विकास पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी बर्रा कानपुर मूल निवासी मांझा चांदपुर फतेहपुर को बीस लाख रुपये समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बांकी आरोपियों की गिरफ्तारी को सर्विलांस टीम के प्रभारी एमपी त्रिपाठी व अतिरिक्त अपराध निरीक्षक भाष्कर मिश्रा की संयुक्त टीम ने प्रदीप पाण्डेय पुत्र रामसुमेर निवासी खरियौना भरुई गनेशपुर थाना कुमारगंज जिला अयोध्या जिस पर 25 हजार रुपये का ईनाम था। उसे व उसके साथी विकास मिश्रा पुत्र उदितनारायण निवासी कस्बा मऊ को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से गबन की धनराशि से खरीदी स्कार्पियों कीमत 18 लाख बरामद किया है। दोनों आरोपियों का खासा आपराधिक इतिहास है। टीम मेें सर्विलांस प्रभारी एमपी त्रिपाठी, अपराध निरीक्षक भाष्कर मिश्र, दरोगा अनिल साहू, दरोगा राधाकृष्ण तिवारी, दरोगा संदीप पटेल, सिपाही जितेन्द्र कुमार, रोहित सिंह, शरद सिंह व अनिल यादव शामिल रहे।


