Latest

कैंडिल जलाकर दी वीर जवानों को श्रद्धांजलि

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अवनीश मिश्र शौर्य ने सीमा पर हुए भारत चीन हमले में वीरगति प्राप्त भारतीय जवानों के प्रति गहरी संवेदना एवं देश की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति दुःख प्रकट करते हुए कहा कि आज भारत का सबसे बड़ा दुश्मन चीन है।

चीन भारतीय बाजारों में अपने उत्पाद बेचकर भारत की आर्थिक अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के साथ ही सीमा पर भारत को काफी हद तक नुकसान पहुंचा रहा है ।

इसलिए भारत के समस्त नागरिकों से यह अपील है कि वह चीन के सामानों के साथ ही सोशल मीडिया से जुड़े उसके समस्त ऐप इत्यादि का पूर्ण बहिष्कार करते हुए अपने राष्ट्र के प्रति एक सजग नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

आगे उन्होंने कहा कि प्रयागराज में प्रत्येक चौराहों पर जल्द ही चीन के सामानों की होली जलाकर स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। यही हमारे वीर जवानों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


इसके उपरांत छात्र नेता ने अपने साथियों के साथ मोमबत्ती जलाकर शहीद भारत के अमर जवानों को नमन किया। इस अवसर पर अमन मिश्र, गोपी पांडेय, अमन तिवारी ,क्षत्रिय अभिषेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button