Latest

क्षेत्राधिकारी चुनार द्वारा थाना जमालपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस व पीएसी बल के साथ की गयी सघन काबिंग


मीरजापुर (अनुराग दर्शन समाचार) ।आज बारिश के मौसम के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जन संवाद एवं पुलिस तथा जनता के मध्य सुदृढ़ कनेक्टविटी बनाये रखने व पुलिस के प्रति विश्वास में दृढ़ता बनाये रखने के लिए क्षेत्राधिकारी चुनार व थानाध्यक्ष जमालपुर द्वारा थाना जमालपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों शेरवा, भाईपुर, व पथरौरिया में सघन काबिंग की गयी, इस दौरान संदिग्ध सम्भावित स्थानों को सर्च करते हुए संदिग्ध गतिविधियों के बारें में धरातलीय अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की गयी, एवं जनता से जनसंवाद कर स्थानीय समस्याओं के बारे मे जानकारी की गयी। उक्त काबिंग में चौकी प्रभारी शेरवां सहित पर्याप्त संख्या में पीएसी व पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button