Latest

मकर संक्रान्ति: लाखों श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

लगातार आस्था का रेला लगा रहा कहीं भी कोविड-19 का पालन नहीं किया

( अनुराग शुक्ला ) Òप्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार ) । संगम की रेती पर शनिवार को मकर संक्रांति के पुण्य काल में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। संगम समेत अन्य स्नान घाटों पर स्नानार्थियों का जमावड़ा लगा रहा। मकर संक्रांति का पुण्य पर्व कोरोना काल पर भारी पड़ता नजर आया। माघ मेले में श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों का जनसैलाब संगम की पवित्र रेती पर उमड़ पड़ा। प्रशासन द्वारा बनाये गये घाटों पुण्य लाभ अर्जित करने आए श्रद्धालुओं ने जगह-जगह बने घाटों पर स्नान कर दान पुण्य अर्जित किया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर रखी है। श्रद्धालुओं के प्रमुख मार्गों पर पुलिस की तैनाती की गई है। सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही आईजी डॉ राकेश सिंह एवं एसएसपी अजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मेला क्षेत्र का भ्रमण करते नजर आए।
गौरतलब है कि मकर संक्रांति से पंचक, खरमास और अशुभ समय समाप्त हो जाता है और विवाह, ग्रह प्रवेश आदि के शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुक्रवार की रात 8ः37 से मकर संक्रान्ति शुरू हो गया, जिससे शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है। सुहाने मौसम में मकर संक्रांति के पुण्यकाल में स्नान करने हेतु घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ शुक्रवार से ही जुटने लगी थी। हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ स्नानार्थी गंगा में पूण्य की डुबकी लगा रहे हैं। स्नान बाद घाट पर ही पूजा-पाठ कर वे तिल व खिचड़ी का दान कर पुण्य का लाभ ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button