इलाहाबाद समाचार
तीर्थ यात्रियों से भरी नाव पलटी, बाल बाल बची 14 लोगों की जान
इलाहाबाद। गुरुवार सुबह स्नानार्थियों से भरी एक नाव संगम के किला घाट पर पलट गई।

नाविकों और आसपास के लोगों ने नाव में सवार सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

नाविक स्नानार्थियों को किला घाट से लेकर संगम जा रहा था घाट से कुछ कदम जाने के बाद ही नाव असंतुलित होकर पलट गई।

इससे कुछ देर के लिए घाट पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

गनीमत थी कि जहां नाव पलटी वहां पानी की गहराई कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। दुर्घटना नाव के जर्जर होने के कारण हुआ।

नाव में दक्षिण भारत से आए 14 लोग सवार थे।


