अल्लापुर रामलीला कमेटी के संस्थापक पूर्व अध्यक्ष लालता प्रसाद पांडेय का कोरोना से निधन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बाघम्बरी क्षेत्र श्री रामलीला कमेटी ,अल्लापुर के संस्थापक तथा अनेक वर्षों तक कमेटी के अध्यक्ष रहे लालता प्रसाद पांडेय कोरोना से संक्रमित होने से आज काल के गाल में समा गए।
उनके आकस्मिक निधन का समाचार सुनते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर व्याप्त हो गयी।
तत्काल अल्लापुर रामलीला कमेटी की ऑनलाइन शोक सभा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम नरेश तिवारी पिण्डीवासा की अध्यक्षता तथा पूर्व अध्यक्ष फूल चन्द्र दुबे के संचालन में सम्पन्न हुई। ऑनलाइन शोक सभा मे कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महा देव द्विवेदी , सुरेंद्र पाठक ,यदुनाथ द्विवेदी,कुंज बिहारी मिश्र, सुधीर द्विवेदी, प्राणेश त्रिपाठी, संजीव कुमार बाजपेयी, नागेंद्र सिंह, उमा शंकर पांडेय, केशव नाथ मिश्र, कृष्ण मूर्ति मिश्र ,मुक्कू जायसवाल आदि ने श्री पांडेय जी के सम्बंध में अपने अपने संस्मरण साझा करते हुए उनके पूर्ण जीवन्त व्यक्तित्व की सामूहिक प्रशंसा की। राम नरेश तिवारी पिंडिवासा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत पांडेय जी कभी जीवन मे हार नही मानी किन्तु कोरोना से हार गए। रामलीला से लेकर मुहल्ले की समस्त गतिविधियों के सदैव केंद्र विंदु रहने वाले श्री पांडे जी लगभग 85 वर्ष की लम्बी उम्र में अपने पीछे 4 पुत्र एक पुत्री के साथ नाती पोते से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ज्ञातव्य है कि अभी लगभग 2 माह पूर्व ही पांडेय जी की धर्मपत्नी चन्द्र प्रभा पांडेय का भी निधन हो चुका है। श्री पांडेय जी के निधन पर पारिवारिक सदस्य न्यायमूर्ति नीरज तिवारी , पूर्व गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र त्रिपाठी, राजेन्द्र तिवारी दुकानजी आदि ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। अंत मे 2 मिनट का मौन रख कर सामूहिक श्रधांजलि अर्पित की गई।



