Latest

मतगणना के दौरान मांडा के तिसेन तुलापुर के प्रधान प्रत्याशी ने किया निर्वाचन अधिकारी पर हमला, भेजा गया जेल

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जनपद के यमुनापार इलाके में मांडा क्षेत्र के कोसड़ा कला स्थित महावीर कैलाश महाविद्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना चल रही थी। सोमवार को ग्राम तिसेन तुलापुर का मतगणना के बाद रविंद्र कुमार शुक्ल (बब्बू ) को प्रधान पद के लिए पांच मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। निकटतम प्रतिद्वंदी वशिष्ठ नारायण मिश्र ने इस पर आपत्ति जताते हुए दोबारा मतगणना कराने की मांग किया । जिसे निर्वाचन अधिकारी ने नकार दिया।

*दोबारा मतगणना से इंकार करने पर किया हमला*

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) आरोप है कि इस बात से आक्रोशित होकर वशिष्ठ नारायण और उनके पुत्र संतोष कुमार व मनोज कुमार ने निर्वाचन अधिकारी के चेंबर में गाली गलौज करते हुए तोड़फोड़ की। साथ ही जानलेवा हमला करते हुए मेज पर रखे कागजों को उठाकर फेंक दिया। निर्वाचन अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव जलकल विभाग खुसरोबाग कैंप, प्रयागराज ने इन तीनों लोगों के खिलाफ मांडा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने वशिष्ठ और उसके दोनों बेटों के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिखा पढ़ी के बाद सभी को न्यायालय भेज दिया जहां से जेल भेजा गया है। जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहले भी चेतावनी दे चुके हैं। कि ऐसी कोई भी उग्र हरकत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button