Latest

पन्ना प्रमुख हमारी सबसे बड़ी ताकत- गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी पन्ना प्रमुखों की सम्मेलन हेतु पार्टी के मुख्य एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक करते हुए कहा कि पन्ना प्रमुख हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और उस शक्ति को धार देने का काम हम सभी को करना है और इसके लिए पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन हमें हर हाल में सफल बनाना है। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी जानकारी देते बताया कि महानगर के 257 शक्ति केंद्रों में पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन 18 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित होंगे महानगर रहने वाले सभी वरिष्ठ अधिकारी कार्यकर्ताओं को वक्ता के रूप में हर सेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में देवेश सिंह राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक गिरजेश मिश्रा प्रमोद मोदी सुभाष वैश्य विक्रम सिंह भदौरिया आशीष द्विवेदी, मनोज कुशवाहा ,राजेश सिंह , गया प्रसाद निषाद आदि कार्यकर्ता रहे।

Related Articles

Back to top button