Latest

भारत-पाकिस्तान तनाव चरम पर: लाहौर में भारतीय वायुसेना का जवाबी हमला, शहर में ब्लैकआउट

भारत-पाकिस्तान तनाव चरम पर: लाहौर में भारतीय वायुसेना का जवाबी हमला, शहर में ब्लैकआउट

भारत-पाकिस्तान तनाव चरम पर: लाहौर में भारतीय वायुसेना का जवाबी हमला, शहर में ब्लैकआउट। : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. आतंकियों पर हुए प्रहार के बाद पाकिस्तान ने बीती रात भारत पर हमला करने की नाकाम कोशिश की. इसके बाद भारत ने जवाबी की और पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया. अब एक बार फिर पाकिस्तान ने जम्मू में ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की कोशिश की, भारत ने 8 मिसाइल मार गिराई हैं.

जम्मू, जैसलमेर और अमृतसर में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन.

लेह में ब्लैकआउट
जम्मू-कश्मीर के साथ ही लेह में ब्लैकआउट लागू है.

08 May 2025 10:10 PM (IST)
पूरे जम्मू कश्मीर में ब्लैकआउट
पाकिस्तान ने तीर्थस्थल कटरा में भी ड्रोन हमला करने की कोशिश की. इसे भी नाकाम कर दिया गया है. फिलहाल पूरे जम्मू कश्मीर में ब्लैकआउट है. रक्षा मंत्री नियंत्रण रेखा और सभी सीमावर्ती क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं. उधर, राजस्थान सरकार ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की एक और हिमाकत को भारत ने किया नाकाम, जम्मू में मार गिराईं 8 मिसाइलें

08 May 2025 10:03 PM (IST)
मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई आपात बैठक
पाकिस्तान की नापाक हरकत के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपात बैठक बुलाई है. राजनाथ सिहCDS और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक कर रहे हैं.

08 May 2025 10:02 PM (IST)
जवाबी कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने बंद की फायरिंग
ड्रोन हमले की कोशिश की बीच पाकिस्तान ने जम्मू के सांबा और आरएसपुरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन भी किया था. इसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया. भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने फायरिंग बंद कर दी है.

08 May 2025 09:58 PM (IST)
लोगों की मदद के लिए पंजाब सरकार का कंट्रोल रूम
पाकिस्तान की नापाक हरकत के बीच पंजाब सरकार नेकंट्रोल रूम बनाया है. राज्य सरकार का कहना है कि मौजूदा हालात के मद्देनजर पंजाब सरकार ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है. लोगों की सुविधा के लिए फोन नंबर 0172-2741803 और 0172-2749901 जारी किए गए हैं. किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button