डॉ.स्वामी नरसिंहदास जी महाराज बने नृसिंहपीठाधीश्व

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आज जबलपुर नर्सिंग मंदिर गीता धाम में कोरोना के प्रभाव के कारण बहुत ही सादे व भावुक वातावरण में नगर के सभी पूज्यनीय सन्तो, आचार्यो, संत महात्माओं ने नृसिंहपीठाधीश्वर के रूप में श्री नरसिंह मन्दिर गीताधाम के पूर्व घोषित उत्तराधिकारी डॉ. स्वामी नरसिंहदास जी महाराज को विधि विधान के साथ पूजन के साथ साकेतवासी जगतगुरु डॉ. श्यामदेवाचार्य जी महाराज की पूज्यनीय पीठ गद्दी पर विराजित करवाया। सभी सन्तो ने भगवान नरसिंह से डॉ स्वामी नरसिंगदास जी को परमपूज्य महाराज जी द्वारा छोड़ी गई धर्म ध्वजा और उनके बताए मार्ग पर शक्ति देने तथा स्वस्थ रहने की कामना की। डॉ स्वामी नरसिंगदास महाराज ने कहा नरसिंह भगवान सभी पर अपनी कृपा बनाये रखे यही प्रार्थना है । कार्यक्रम में दर्जनों साधु संतों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया ।



