Latest

इविविः सर्वर के जरिए जुड़ेंगे अधिकारी व कर्मचारी


मिला पेपरलेस ई-ऑफिस, नई वेबसाइट व एल्युमिनाई पोर्टल
रंग लायी मेधावी छात्रों की बौद्धिक कुशलता व रचनात्मकता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों ने अपनी बौद्धिक कुशलता व रचनात्मकता का परिचय देते हुए विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट, एल्युमिनाई र्पोअल व ई-ऑफिस तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। इविवि कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने सोमवार को ई-ऑफिस, नई वेबसाइट, एल्युमिनाई पोर्टल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने ने बताया कि ई ऑफिस के लिए सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। प्रो. तिवारी ने बताया कि वैलोट्रैक फाइल मैनेजमेंट सिस्टम, पेरोल मैंजेमेंट सिस्टम बना लिया गया है। इससे सर्वर के माध्यम से इविवि के अधिकारी और कर्मचारी को जोड़ा जा रहा है। सभी को लॉगइन और पासवर्ड दिया जाएगा। इससे वह घर पर बैठककर ऑनलाइन अपना काम किसी भी समय आसानी से कर सकेंगे। इससे फाइल भी सुरक्षित रहेगी। उसके बाद इविवि की कार्यप्रणाली पेपरलेस हो जाएगी।
प्रो. तिवारी ने बताया कि इविवि का एल्युमिनाई पोर्टल सोशल मीडिया के प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, इंस्ट्रग्राम, ट्विटर और यू-ट्यूब पर उपलब्ध है। देश विदेश से अब तक 155 पुरा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया और विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए सुझाव भी दिए हैं। इस पोर्टल पर हर छह माह में पत्रिका जारी की जाएगी जिसपर विश्वविद्यालय में किए गए कार्यों का लेखा जोखा होगा। साथ ही पोर्टल से जुड़े सभी पुराछात्रों को त्योहरों पर बधाई चली जाएगी। प्रो. तिवारी ने बताया कि नई वेबसाइट पर न्यूजलेटर की सुविधा होगी। वेबसाइट की थीम अपडेट की गई है। डाटा का पूरी तरह से आप्टिमाइजेशन किया गया है। क्योंकि यहां सर्च इंजन आप्टिमाइजेशन का प्रयोग किया गया है।

Related Articles

Back to top button