Latest

बिजलीकर्मियों से बघाड़ा में विवाद बकाएदारों के खिलाफ डिस्कनेक्शन महाअभियान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बिजली विभाग ने शनिवार से बकाएदारों के खिलाफ डिस्कनेक्शन महाअभियान शुरू किया। कई इलाकों में बकाएदारों के कनेक्शन काटने के दौरान हंगामा हुआ। हालांकि, मौजूद पुलिस कर्मियों ने सभी को डंडे के जोर पर खदेड़ा। शहर में 500 से अधिक के कनेक्शन काटे गए। टैगोर टाउन के एसडीओ विजय तिवारी छोटा बघाड़ा में बकाएदारों का कनेक्शन काटने पहुंचे तो कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पहले इन्हें समझाने की कोशिश की गई और जब बात नहीं बनी तो पुलिस कर्मियों ने इन्हें खदेड़ा।
छोटा बघाड़ा, बड़ा बघाड़ा, जार्जटाउन, लाउदर रोड में 80 कनेक्शन काटे गए। रामबाग उपकेंद्र के एसडीओ अतुल गौतम ने बहादुरगंज, मानसरोवर, मलाकराज, मु_ीगंज में अभियान चलाया। मलाकराज में कुछ लोगों ने विरोध किया तो कीडगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी देकर शांत कराया। अल्लापुर, बाघंबरी गद्दी, सोहबतियाबाग में फोर्ट रोड उपखंड के एसडीओ शुभम मिश्रा से भी कुछ लोगों ने झड़प की। कल्याणी देवी उपखंड के एसडीओ संजीव कुमार, करेली के एसडीओ रामनरेश, बमरौली उपखंड के अधिकारी प्रदीप गुप्ता के साथ भी बिजली बिल के बकाएदार नोंकझोक करते रहे लेकिन अधिकारी बकाएदारों के कनेक्शन काटकर ही वापस लौटे।

Related Articles

Back to top button