Latest

नवंबर माह में पूरे किए कई अहम कार्य

 

संरक्षा और मोबिलिटी को लेकर उमरे सतर्क

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोविड-19 के मौजूदा दौर में भी उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) ने नवंबर माह में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले साल के माल लदान के स्तर को पार करने और मालगाडिय़ों के उच्चतम इंटरचेंज को प्राप्त करने के साथ ही, उमरे ने आधारभूत संरचना के विकास और संरक्षा संबंधी परिसंपत्तियों के अनुरक्षण से जुड़े कई अहम कार्य भी पूरे किए।
सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए उमरे के विभिन्न खंडों में 04 रोड अंडर ब्रिजों (आरयूबी) को नवंबर माह में चालू किया गया। वर्तमान वित्त वर्ष में अब तक 09 आरयूबी चालू किए जा चुके हैं। अब तक कुल 28 मानव युक्त लेवल क्रॉसिंगों को बंद किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त जो दो लेवल क्रॉसिंग पर पावर लिफ्टिंग बैरियर का प्रावधान, दो लेवल क्रॉसिंग पर स्लाइडिंग बूम और 08 लेवल क्रॉसिंगों पर स्टेशन और गेटमैन के बीच सुरक्षित संचार व्यवस्था के कार्य कर लिए गए हैं।
उमरे द्वारा 130 किमी प्रति घंटे या उससे अधिक गति पर 120 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। नवंबर माह में 38 किमी जबकि चालू वित्त वर्ष में कुल 283 किमी ट्रैक का नवीनीकरण किया जा चुका है। ट्रेनों की संरक्षा और गति वृद्धि के मद्देनजर अब तक कुल 30 ठीक वेब स्विच स्थापित किए जा चुके हैं। झांसी मंडल के मऊरानीपुर स्टेशन पर नवंबर में 46 रूटों वाली इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) को स्थापित कर लिया गया है।
नवंबर माह में प्रयागराज मंडल में प्रेमपुर और औंग स्टेशनों के बीच 11.88 किमी मार्ग पर स्वचालित सिग्नलिंग के कार्य को पूरा किया गया है और इससे इस खंड में ट्रेन की हैंडलिंग की क्षमता बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button