स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर खेसारी और काजल मचायेंगे धमाल, कल शाम फिलमची टीवी पर होगा फिल्म बागी प्रीमियर

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भले अब टूट गई है, लेकिन इस स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उनकी फिल्म टीवी पर धमाल मचाने को तैयार हैं।
खेसारी और काजल की इस फिल्म का नाम ‘बागी’ है, जिसका वर्ल्ड टेलीवीजन प्रीमियर 14 अगस्त 2021 को शाम साढ़े 6 बजे फिलमची टीवी पर होगा। जबकि इसी फिल्म का रीपीट टेलिकास्ट 15 अगस्त 2021 को प्रसारण दोपहर 3:30 बजे से किया जाएगा।
फ़िल्म ‘बागी’ के निर्देशक शेखर शर्मा हैं। फिल्म के निर्माता जयंत घोष हैं। यह खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के फैंस के लिए बेहद खुशी की बात है कि रील लाइफ में उनका जलवा कल शनिवार 14 अगस्त को उन्हें टीवी पर देखने को मिलेगा। ऐसे में इस फ़िल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को लेकर दर्शकों में बेहद उत्साह है। इस फिल्म को समीक्षकों ने शानदार रेटिंग दी है।
इसको लेकर फिलमची चैनल के वाइस प्रेसिडेंट (स्ट्रैटेजी) तरुण तलरेजा ने कहा कि हम फिल्म को रिलीज करने को पूरी तरह से तैयार हैं। यह फिल्म दर्शकों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर फिलमची चैनल की ओर से शानदार उपहार है।
उन्होंने आगे कहा कि फिलमची टीवी IN10 मीडिया नेटवर्क का प्रीमीयम भोजपुरी फिल्म चैनल है, जिस पर दर्शक 24X7 भोजपुरी फिल्म देख सकेंगे। यह चैनल फ्री डिश, टाटा स्काय, एयरटेल टीवी, डिश टीवी, जीटीपीएल, दर्श, सिटी मौर्या, सिटी केबल आदि पर उपलब्ध है। फ़िल्म बागी का भी टेलीविजन प्रीमियर फ़िलमची टीवी पर हो रहा है।


