Latest

75 मीटर लंबी पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र

भारत के आधुनिक इतिहास की जानकारी से सज्जित पेंटिंग को देखने आ रहे लोग

झांसी ( अनुराग दर्शन समाचार )। राष्ट्रीय सेवा योजना काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई गई 75 मीटर लम्बी पेंटिंग को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में प्रदर्शित किया गया। पेंटिंग को देखकर लोग काफी उत्साहित हैं क्योंकि इस पेंटिंग में भारत के स्वर्णिम और गौरवशाली इतिहास को दर्शाया गया है। पेंटिंग में भारत के पौराणिक इतिहास, ऋषि परम्परा महाभारत और रामायण को दर्शाया गया है.पेंटिंग में भगवान बुद्ध और महावीर के साथ ही ऋषि चरक और ऋषि सुश्रुत को भी दर्शाया गया है। इसके अलावा महाराणा प्रताप तथा छत्रपति शिवाजी की वीर गाथाओं को भी इस में दर्शाया गया है। स्वतंत्रता संग्राम को भी इस पेंटिंग में जगह दी गई है। पेंटिंग में भारत की आजादी , सरदार पटेल द्वारा किए गए भारत के एकीकरण और गणतंत्र होने के दिन को भी दर्शाया गया है। इस पेंटिंग में एशियन गेम्स के आयोजन, 1983 की क्रिकेट विश्वकप जीत, इसरो द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में तरक्की आदि को भी दिखाया गया है। भारत की हरित क्रांति और दूध क्रांति को भी इस पेंटिंग में दिखाया गया है। आधुनिक भारत के विकास,स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण, मेट्रो और भारत के तमाम आयामों को इस पेंटिंग में दिखाया गया है।

Related Articles

Back to top button