नेताजी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित हो – कांग्रेस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । कांग्रेसजनों ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक और कांग्रेस के दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए जाने की सरकार से मांग की है । शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने 125 वीं जयंती पर सुभाष चौराहा पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ब्रितानिया हुकूमत को भारतीय बर्बरता के खिलाफ लोहा मनवाने वाले नेताजी ने हिला कर रख दिया था । तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा का नारा ने हजारों क्रांतिकारियों में रोमांच भर दिया था । आई.एस. के पद को ठुकरा कर देश की स्वाधीनता के लिए सबकुछ न्योछावर करने वाले से ऐसे राष्ट्रनेता के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया । पूर्व महापौर एवं के पी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह, अध्यक्ष प्रदीप अंशुमन , किशोर वार्ष्णेय , फुज़ैल हाशमी, अनिल श्रीवास्तव, अशोक सिंह, अजय श्रीवास्तव, भोले सिंह, अजेंद्र गौढ़, प्रदीप द्विवेदी, परवेज़ सिद्दीकी, संजय सिंह आदि थे ।




