Latest
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार मिशन चलो गांव की ओर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज मिशन चलो गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद कोरांव विधानसभा क्षेत्र के बड़ोखर और सैंभा गांव में अनुज कुमार (कोरांव विधान सभा प्रभारी) के नेतृत्व में लीला वती ज़िलाअध्यक्ष ,अशोक मौर्य के अगुवाई में जन अधिकार पार्टी के विचारों को सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों के बीच विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में साहब लाल कुशवाहा ,जिला उपाध्यक्ष स्वेता भारती,संगठन मंत्री सीमा कुशवाहा,महेश कुशवाहा, समेत सैकड़ो महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।




