दिनेश बने गंगा सेवा समिति के संरक्षक

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गंगा सेवा समिति सचिव पंकज मिश्रा संस्था के कार्यकर्ताओं समाजहित में कार्यानुसरण के लिए संकल्पित किया व संस्था द्वारा 2007 में किए गए प्रमुख कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं एकजुटता आवहन किया। प्रयाग सर्राफा ऐशोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह द्वारा समाजिक कार्यो में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए, गंगा सेवा समिति संस्था का संरक्षक मनोनीत किया गया साथ ही संस्था के नवीन कार्यालय मालवीय रोड जार्जटाउन ( विवेकानंद स्कूल के सामने ) उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य रामचन्द्र द्विवेदी ज्योतिषाचार्य , संयोजक अभिषेक मणि , उपाध्यक्ष नीरज मिश्र , कोषाध्यक्ष पवन सिंह , महामंत्री शरद कुशवाहा , जिलाध्यक्ष महिला मधु श्रीवास्तव , रितु केसरवानी , पार्षद अनूप घल्डियाल , पार्षद सुनीता श्रीवास्तव , डा० रोहित , डा० गिरीश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




