Latest

यमुना में कूदकर प्रतियोगी छात्र ने की आत्महत्या

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। कीडगंज थाना क्षेत्र में नए यमुना पुल के नीचे नदी में सोमवार दोपहर एक प्रतियोगी छात्र का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि उसने घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चैथम लाइन निवासी संजू सिंह (29) पुत्र शम्भू सिंह मूल निवासी पोखरन नेपाल का है। इसके पिता शम्भू सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद यहीं अपना निजी आवास बनाकर रहने लगे और नागरिक हो गए। संजू सिंह प्राइवेट काम करके एक पुत्री एवं पत्नी नीशा सिंह का भरण-पोषण करता था। इसके साथ ही वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। रविवार की रात पत्नी से हुई कहासुनी से क्षुब्ध होकर घर से निकला और नए यमुना पुल पर पहुंचा और फोन करके बताया कि वह पुल से कूदकर आत्महत्या करने जा रहा है। हालांकि परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। सोमवार दोपहर उसका शव नए यमुना पुल के नीचे नदी में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button