दलालों के माध्यम से सीधे ट्रकों में लोड होता धान

केन्द्र प्रभारी नम्बर से नहीं खरीद रहे धान
चित्रकूट ( अनुराग दर्शन समाचार )। भाकियू तहसील अध्यक्ष तीरथ प्रसाद सिंह ने बताया कि क्रय केंद्र रामनगर में दलालों के माध्यम से धान खरीदी हो रही हैं। दर्जनों किसानों ने भाकियू पदाधिकारियों को बताया कि मौके पर पहुंचकर पदाधिकारियों ने देखा कि केन्द्र प्रभारी लालबहादुर सिंह दलालों से पैसा लेकर धान खरीद रहे हैं।
मंगलवार को भाकियू तहसील अध्यक्ष तीरथ प्रसाद सिंह ने कहा कि हफ्तों से पड़े किसानों का नम्बर नही लग रहा। लाये धान की तौल भी नही की जाती। सीधे ट्रैक्टरों से ट्रकों में लोड कर दिया जाता है। बिना नम्बर के तौल की जाती हैं। दबंग केंद्र प्रभारी से नम्बर में लगे किसान बात करते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि दूसरी जगह जा कर बेंच लो। किसान रवि करण पांडेय, बेनीप्रसाद, रामचन्द्र, मोनू तिवारी, शिवप्रसाद, बबली सिंह, साधुराम सिंह, बबल,ू मुन्नीलाल सिंह, राजकिशोर सिंह आदि किसानों ने केंद्र प्रभारी पर नम्बर से धान न खरीदने का आरोप लगाते हुए कहा कि हफ्तों से पडे है। हमारा नम्बर होने के बाद भी धान नही खरीदा जा रहा है।




