Latest

महंगाई को लेकर गरजे कांग्रेसी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा को लेकर आज शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने पश्चिमी इलाके के बनर्जी चौराहा से यात्रा निकाली । जो किदवई कालेज , हिम्मतगंज होते खुलदाबाद में नुककड सभा में तब्दील हुई । सरकार के खिलाफ नारे लगाते वक्ताओं ने भाजपा पर हमला बोला । कहा कि बदहाली और बेरोजगारी ने आम आदमी के चूल्हे की रोटी छीन ली है । लोग बदलाव चाहते हैं । देश के संस्थानों को बेचने वाली भ्रष्ट सरकार को जाना ही होगा । शहर अध्यक्ष प्रदीप अंशुमन , फुज़ैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, विजय मिश्रा, अनिल कुशवाहा , जावेद उर्फी, अनूप सिंह, परवेज़ सिद्दीकी , अनीता कुशवाहा, संदीप सरोज, मो0 जावेद, एजाज़ुल हक, अजमल राजू, अरशद अली, वसीम अंसारी आदि थे ।

Related Articles

Back to top button