Latest

कैन्ट क्षेत्र में शान से लहराया तिरंगा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिले में 73 वें गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यालयों सामाजिक, धार्मिक व स्कूलों,गैर सरकारी संस्थाओं, संगठनों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
गणतंत्र दिवस पर प्रात:काल नगर के विभिन्न क्षेत्रों कार्यालयों में ध्वाजरोहण के पश्चात कलेक्ट्रेट और तहसीलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में छावनी क्षेत्र स्थित सदर बाजार मैना लाल सोनकर चौराहा,व सदर बाजार गुड़िया मेला मैदान, आई बाजार,आर ए बाजार में ध्वाजारोहण का कार्यक्रम समाज सेवियों के द्वारा किया गया।मैना लाल चौराहे पर स्वर्गीय बाबादीन स्मृति सेवा समिति के तत्वावधान में ध्वाजारोहण किया गया स्वर्गीय बाबादीन के सुपुत्र सुनील दास के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम स्वर्गीय बृज बिहारी गोयल के पुत्र जयहिंद गोयल ने झंडा रोहण किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ व गणमान्यजन तारकेश्वर नाथ गुप्ता, सुनील सक्सेना, मुकेश सोनकर,रवि कुमार ( रिंटू ) राहुल सक्सेना,धीरज सोनकर, मिथलेश कुमार, साहिल दास, राजेश राव,जितेन्द्र शर्मा,राजेश सिंह,रईस अहमद, इमरान, अजीत कुमार, आशीष,लल्लन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button