Latest

डॉ प्रकाश यादव राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रथम नगर आगमन

 

जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी प्रयागराज में हुआ जोरदार स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज डॉ प्रकाश यादव के प्रथम आगमन पर जिला अध्यक्ष योगेश यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं बैठक को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि डॉ प्रकाश के मनोनयन से पार्टी को मजबूती प्रदान होगी।प्रदेश महासचिव श्याम लाल पाल ने कहा कि डॉक्टर साहब के मनोनयन से पूरे प्रदेश के शिक्षकों कर्मचारियों में एक नई उर्जा का संचार हुआ है, इसका फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिलेगा। पूर्व सांसद धर्म राज पटेल ने कहा कि डॉक्टर हरि प्रकाश यादव सरल एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी है।इनके अन्दर एक दूसरे को जोडने की कला है जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा। अन्त में बैठक को संबोधित करते हुए डॉ हरि प्रकाश ने कहा कि जिस आशा एवं विश्वास पार्टी में मुझे जिम्मेदारी सौंपी उसका निर्वहन करने का प्रयास करूंगा एवं आगामी विधानसभा के चुनाव में पूरी ताकत से पार्टी को जिताने का काम करूंगा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर पी के पांडे जी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री बाबू रामानंद भारती ने किया व संचालन श्री संतलाल वर्मा ने किया। जिला कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह यादव जी पूर्व महासचिव मानिकचंद पटेल जी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष अजीत यादव अरविंद सरोज राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा अर्जुन यादव रामचंद्र यादव राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा विनोद यादव अधिवक्ता संघ के पूर्व सचिव अरुण यादव संजू यादव राजेंद्र यादव बंटी सिंह दिनेश यादव महानगर उपाध्यक्ष अशोक सिंह पटेल (युवराज) माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जावेद मंडल अध्यक्ष मिथलेश मौर्य विजय कुमार यादव मंडल अध्यक्ष सुधीर गुप्ता प्रकाश चंद जयसवाल बृजेश यादव दिनेश यादव कोषाध्यक्ष अरुण सिंह अनिल भारती शांति प्रसाद विश्वकर्मा नंद यादव रविंद्र यादव प्रदीप विश्वकर्मा सुरेंद्र श्रीवास्तव अवधेश यादव रामप्रताप सरोज राजेश सरोज दुर्विजय यादव आशीष यादव संजय यादव धर्मेंद्र यादव।

Related Articles

Back to top button