Latest

मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारी जोरों पर

तैयार हो रहा छह किलोमीटर लंबा घाट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । माघ मेला क्षेत्र में तीसरे स्नान की तैयारी जोर-शोर से चल रही है,एक फरवरी को पड़ने वाले मौनी अमावस्या पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं के संगम पर आने की संभावना है । पूर्व में गंगा का जलस्तर बढ़ने से सिंचाई विभाग को पानी रोकने में काफी जद्दोजहद और कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। इधर बीच जलस्तर वृद्धि में कमी होने से मेला प्रशासन समेत सिंचाई विभाग ने भी राहत की सांस ली है और तीसरे स्नान पर्व के मद्देनजर स्नानार्थियों को पिछली बार की तरह इस बार कोई असुविधा न हो के दृष्टिगत स्नान घाटों को सुगम और लंबा चौड़ा करने की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू कर दी है।
प्रथम स्नान मकर संक्रांति के बाद से गंगा का के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो गई थी और मेला क्षेत्र में अव्यवस्था व्याप्त हो चली थी तम्बुओं की नगरी में कल्पवास करने आये सैंकड़ों कल्पवासियों को घाट से हटाकर दूर बसाया गया था कई शिविर जलमग्न हो गए थे हजारों की संख्या में कल्पवासी अपने अपने घरों को जाने पर मजबूर हो गए लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा मेले में उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए हर सेक्टर में स्नानघाट तैयार करने का आदेश मंडलायुक्त संजय गोयल ने दिया है। स्नानघाट के सर्कुलेटिंग क्षेत्र, शौचालयों सेनेटाइजेशन,व बैरीकेडिंग दुरूस्त करने का काम जारी है।

Related Articles

Back to top button