Latest

बिना नंबर की कार से गांजे की तस्करी आठ किलो गांजा संग चार तस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गोबर गली के पास छापेमारी कर आठ किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बिना नंबर की एक कार भी बरामद की गई है। पता चला है कि कार चोरी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गांजा तस्कर गोबर गली में अंधेरे में किसी को माल बेचने के लिए खड़े हैं। पुलिस पहुंची तो एक कार में कुछ लोग बैठे थे। कार सवार चार लोगों को बाहर उतारकर उनका नाम पता पूछा गया एवं तलाशी ली गई। गिरजेश कुमार मिश्रा निवासी अटौती थाना मेजा के पास से 350 ग्राम गांजा, राम सागर पाल निवासी ग्राम मसुन्दर थाना मेजा के पास से दो किलो 150 ग्राम गांजा, सुरेश कुमार जायसवाल निवासी ग्राम खाई के पास से दो किलो 200 ग्राम गांजा एवं सुशील कुमार निवासी ग्राम दादूपुर उमरगंज भंडरा थाना नैनी के पास से एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। चारों के पास से आठ किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई कान्तिशरण अहिरवार, राजूकृष्ण सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button