Latest

पोकलैण्ड मशीन से होता अवैध खनन

सीमा क्षेत्र के बाहर बियावल घाट में हो रहा अवैध खनन

चित्रकूट ( अनुराग दर्शन समाचार ) । मऊ थाना क्षेत्र के बियावल घाट संचालक खनिज विभाग की मिलीभगत से सीमा क्षेत्र के बाहर नदी की जलधारा रोककर आधा दर्जन पोकलैण्ड मशीनें लगाकर बालू का अवैध खनन कर रहा है। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवल किशोर मिश्रा ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
रविवार को बियावल घाट में दिन-रात नदी का सीना चीरकर बालू का अवैध खनन हो रहा है। खनिज विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। घाट संचालक व उसके गुर्गे असलहों के जोर पर खनन पट्टा सीमा क्षेत्र से बाहर नदी की जलधारा रोककर आधा दर्जन पोकलैण्ड मशीनें लगाकर दिन-रात बालू की चोरी कर राजस्व को क्षति पहुंचा रहे हैं। मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवल किशोर मिश्र ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि घाट संचालक का खनन कार्य जहां हो रहा है, वहां उनका पट्टा नहीं है। वह उनकी भूमिधरी है। कई बार खनन कार्य से मना किया। दबंग खनिज माफिया असलहों के जोर पर अवैध खनन करा रहा है। खनिज विभाग पूरी तरह से अंजान बना है। वह अपनी जमीन पर खनन का विरोध करते हैं तो घाट संचालक व खनिज अधिकारी तथा इलाका पुलिस आये दिन धमकियां देती है। जिलाधिकारी से मांग किया कि बियावल घाट में बालू के अवैध खनन पर जल्द रोक लगाई जाये।

Related Articles

Back to top button