इलाहाबाद विकास मंच की बैठक मैं राजनीतिक गठबंधन पर हुई चर्चा

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद विकास मंच की बैठक आज संतोष पैलेस होटल पर आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता बद्री चौरसिया ने किया । बैठक में सर्वप्रथम सभी सदस्यो द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर 2 मिनट का मौन रख कर नमन किया गया। उसके उपरांत आगामी चुनाव के संदर्भ में चर्चा हुई। जिसमे कई पार्टियों विशेष कर मंच के साथ पीस पार्टी, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तान सोशलिस्ट पार्टी राष्ट्रीय विकास पार्टी सहित कई अन्य दलों के साथ लोकतांत्रिक जनमोर्चा का गठन किये जाने का प्रस्ताव हुआ । जिसमे विधानसभा फूलपुर के प्रत्यासी को समर्थन देने का प्रस्ताव भी आया साथ ही मंच आगामी नगर निकाय चुनाव में सभी सीटों पर अपने गठबंधन प्रत्याशियों को उतारा जायेगा । गंठबंधन से ही सर्वसम्मति से मेयर का प्रत्याशी चुनकर चुनाव लड़ने की बात बद्री चौरसिया ने की। सभा को मुख्य रूप से सम्बोधित करने वालो में प्रदेश सचिव अनिल लो0 जनमोर्च, सुश्री पूनम यादव निशा मिश्रा गरिमा वर्मा जावेद अहमद मनोज निषाद घर्मेन्द्र श्रीवास्तव रमेश केशरवानी ओ0पी0 कुलदीप चौरसिया राजपाल , राजेश सिंह डॉ अबरार, जावेद अख्तर इत्यादि ने मुख्य रूप से सम्बोधित किया।



