Latest

मौनी अमावस्या के पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं की जुटने लगी भीड़

ब्रह्ममुहुर्त से स्नान और दान शुरू हो जाएगा

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मौनी अमावस्या के पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। सोमवार सुबह से ही देशभर के श्रद्धालु मेला क्षेत्र में प्रवेश करने लगे। मेला क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने के कारण तिकोनिया चौराहे की ओर से प्रवेश रोक दिया गया। श्रद्धालुओं को जीटी जवाहर चौराहे के रास्ते काली सड़क से मेला क्षेत्र में प्रवेश दिया गया। सुबह 10 बजे तक काली सड़क की पार्किंग भर गई थी। गठरी लादे श्रद्धालु संगम की ओर ही बढ़ रहे थे। अनुमान है कि मंगलवार को एक करोड़ से अधिक लोग संगम स्नान करेंगे। वैसे तो दो दिन पहले से ही श्रद्धालुओं की भीड़ आ रही थी लेकिन सोमवार को लाखों का रेला देखा गया। मंगलवार को ब्रह्ममुहुर्त से स्नान और दान शुरू हो जाएगा। तीर्थ पुरोहितों के सानिध्य में श्रद्धालु गोदान करेंगे। कल्पवासी शिविरों में अनुष्ठान पूजन होगा।

Related Articles

Back to top button