उप्र केसरवानी वैश्य सभा का नौवां प्रांतीय अधिवेशन 10 जुलाई को
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। नगर केशरवानी वैश्य सभा प्रयागराज की एक बैठक केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज में की गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए नगर केशरवानी वैश्य सभा प्रयागराज के अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी ने कहा कि 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा की सहमति पर सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा का नौवां प्रांतीय अधिवेशन केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसका उद्घाटन अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ एम के गुप्ता एवं मुख्य अतिथि शिव कुमार वैश्य द्वारा किया जाएगा। जिसके मुख्य वक्ता अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदनलाल केसरवानी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार केसरवानी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी, राष्ट्रीय प्रबंध मंत्री विनोद कुमार केसरवानी, राष्ट्रीय मंत्री किशन चंद्र केसरवानी एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ सलाहकार अवधेश गुप्ता होंगे।
कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में अध्यक्ष पद के लिए नवनिर्वाचित एस एन केसरी व महामंत्री पद के लिए नवनिर्वाचित संजय केसरी का अभिनंदन किया जाएगा। बैठक में शिव कुमार वैश्य, सतीश चंद्र केसरवानी, विनोद कुमार केसरवानी, तीर्थराज गुप्ता, विजय वैश्य, तीर्थ राज गुप्ता, प्रमिल केसरवानी, जय कृष्ण केसरवानी, श्रीकांत केसरवानी, गोपाल केसरवानी, सुरेश चंद्र केसरवानी, अभिलाष केसरवानी, नीरज केसरवानी, धीरज केसरवानी, लक्ष्मण केसरवानी, सचिन गुप्ता आदि जिला एवं नगर के पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे।

