ज्योतिषचार्य त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी को दी जेष्ठ पुत्र ने मुखाग्नि

सुभाष चौराहे पर आयोजित हुई पत्रकारों द्वारा शोक सभा।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वरिष्ठ पत्रकार सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने आज दारागंज स्थित दशासुमेर घाट पर अपने पिता ज्योतिषचार्य त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी को मुखाग्नि देते हुए जेष्ठ पुत्र का धर्म निभाया।

ज्योतिषचार्य त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी नकासकोना स्थित भारतीय विद्या भवन के प्रधानाचार्य व ज्योतिषचार्य त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी जी का स्वास्थ्य कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। श्री त्रिपाठी जी को किडनी में शिकायत बताई गई थी । जिसका इलाज चल रहा था । शाम 4 बजे अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण उनका स्वरूपरानी अस्पताल में निधन हो गया। श्री त्रिपाठी के निधन से ब्राह्मण समाज व ज्योतिषचर्यो में शोक की लहर दौड़ गई है । ज्योतिषचार्य त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी 62वर्ष के थे ।वह अपने पीछे पत्नी तीन बेटों बहुओं तीन बेटियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उधर सिविल लाइन सुभाष चौराहे पर वरिष्ठ पत्रकार व फोटोग्राफरों का एक शोक सभा आयोजित हुई । शोक सभा में सूर्य प्रकाश त्रिपाठी के पिता ज्योतिषचार्य त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी के निधन पर सभी पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन धारण करके उनकी आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें और परिवार को सहने की शक्ति दे। शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार जेपी सिंह विभु गुप्ता लक्ष्मीकांत शुक्ला पप्पू संजय कुमार प्रकाश सिंह संतोष सिंह अमोद सिंह दीपक श्रीवास्तव अनुराग शुक्ला प्रदीप शुक्ला एमपी सिंह विजेंद्र प्रताप सिंह शिव त्रिपाठी पीयूष श्रीवास्तव वीरेंद्र पाठक संदीप तिवारी आलोक मालवीय पंकज श्रीवास्तव आलोक सिंह मोहम्मद मोइन खान पंकज चौधरी सुशील तिवारी पवन द्विवेदी दिलीप गुप्ता मुकेश कनौजिया आदि वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।




