दीपक पटेल की फ़िल्म “सनम हमार हऊ” का 5 फरवरी को फ़िल्मची चैनल पर होगा वर्ल्डप्रीमियर

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।शंकर फ़िल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनी अभिनेता दीपक पटेल स्टारर भोजपुरी फ़िल्म “सनम हमार हऊ” का 5 फरवरी दोपहर 12 बजे फ़िल्मची भोजपुरी चैनेल पर वर्ल्डप्रीमियर होगा।
फ़िल्म “सनम हमार हऊ” फुल रोमांटिक फिल्म है जो फुल ऑन लव स्टोरी बेस्ड फ़िल्म है। फ़िल्म में दीपक पटेल ने बहुत ही लाजवाब अभिनय किया है और वहीं फ़िल्म में दीपक पटेल के अपोजिट उनकी प्रेमिका के किरदार में युवा दिलों की धड़कन सिनेतारिका पूनम दुबे है जो अपने अभिनय से दर्शको को दीवाना बना देंगी। फ़िल्म तो फुल रोमांटिक है ही उसके गाने भी बेहद रोमांटिक हैं जिन्हें मुम्बई के कई खूबसूरत जगहों पर फिल्माया गया है। ये कह सकते है फ़िल्म “सनम हमार हऊ” फुल एंटरटेनमेंट से भरपूर है जिसमे इमोशन,एक्शन,लव और रोमांस देखने को मिलेगा। तो आप सभी 5 फरवरी दोपहर 12 बजे फिल्मची भोजपुरी चैनेल पर फ़िल्म “सनम हमार हऊ” को जरूर देखें और बताये कैसी लगी फ़िल्म।
फ़िल्म का निर्माण शंकर फ़िल्म फैक्ट्री के बैनर तले हुआ है जिसके निर्माता उमा शंकर जयसवाल है और लेखक निर्देशक कुंदन शुक्ला है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में दीपक पटेल,पूनम दुबे,निसार खान,उमेश सिंह आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।




