Latest

प्रेमिका के घर प्रेमी की हत्या

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गंगापार इलाके के फूलपुर थानान्तर्गत शाहागांव में प्रेमिका के बुलावे पर बुधवार की रात्रि प्रेमिका के घर मिलने गये उदयपुर गांव निवासी(25) वर्षीय मनोज कुमार पाल की प्रेमिका के परिजनों ने लाठी, डण्डों व धुरमुस से वार कर हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उदईपुर गांव निवासी रमेश पाल का पुत्र रोहित कुमार पाल अपने गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित शाहापुर गांव निवासी ओमप्रकाश भारतीया की(22) वर्षीया पुत्री रश्मि काल्पनिक नाम से मोहब्बत करता था। उसे रात्रि के समय जब भी अपनी प्रेमिका से मिलना होता था। तो वह उसे अपने आने की सूचना मोबाइल फोन से दे देता था यानि दोनों के बीच मोबाइल फोन के जरिए बराबर बातचीत होती थी।
उसने रश्मि से मिलने का एक बड़ा नायाब तरीका ईजाद कर रखा था। रोहित पाल को जब भी अपनी प्रेमिका से मुलाकात करनी होती थी तो रश्मि अपने परिजनों को खाने में नींद की दवा मिलाकर खिला देती थी।और जब परिजन गहरी नींद सो जाते तो रोहित को फोन करके अपने घर बुला लेती थी। दोनों के बीच यह खेल काफी समय से चल रहा था। लेकिन कहावत है न कि इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपता। गांव में दोनों की मोहब्बत के चर्चे आम हो चुके थे। परिवार की इज्जत पर बन आयी थी, लेकिन उन्हें आश्चर्य इस बात का था जो खबर ओमप्रकाश व उसके परिजनों को थी । उस पर सहज विश्वास नहीं कर पा रहे थे । कि आखिर उनकी बिटिया ऐसा भी कर सकती है क्योंकि सभी लोगों को खाना परोसने के बाद अन्त वह भी उनके साथ खाकर सो जाती थी। लेकिन गांव वालों की बातों को नजरंदाज नहीं किया जा सकता था। आखिर एक दिन सही सटीक जानकारी मिल ही गई, ओमप्रकाश व घर के अन्य, सदस्यों ने उन्हें समझा बुझाकर छोड़ दिया और रश्मि के प्रेमी को ‌सख्त हिदायत देकर जाने दिया। आनन फानन रश्मि की शादी उसके परिजनों ने पक्की कर दी। जिसके बारे में फोन से रश्मि ने रोहित को बता दिया।
बुधवार की रात दोनों की मोबाइल पर रात में बातचीत हुई, रोहित उससे मिलने चला गया।
बदकिस्मती से उसकी प्रेमिका के पिता ओमप्रकाश की नींद अचानक खुल गई। ओमप्रकाश ने रोहित को धरदबोचा दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसी आपाधापी में सभी जाग गये और रात के अंधेरे में पहले से ही खिसियाये ओमप्रकाश और परिवार वाले लाठी डण्डा लेकर टूट पड़े।
लहुलुहान होकर रोहित जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा।
किसी इस घटना की सूचना 112 पर दे दी। घटनास्थल पर पहुंचकर घायल रोहित को एम्बुलेंस द्वारा प्राथमिक सीएचसी फूलपुर में इलाज के दौरान एसआरएन रेफर कर दिया गय जहां उपचार के दौरान रोहित की मौत हो ।
मृतक के चचेरे भाई ओमप्रकाश पाल की ओर तरफ से संबंधित थाना फूलपुर में रोहित की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना फूलपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को ओमप्रकाश व उसकी पत्नी सोनिया, पुत्र राहुल रोहित व मृतक की प्रेमिका रश्मि को हिरासत में लेकर पूछताछ बाद न्यायायल में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button