महिला ने युवक पर लव जिहाद का लगाया आरोप

पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। एसपी यमुनापार
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एक महिला ने स्थानीय युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है । बताया जा रहा है कि नैनी की रहनी वाली एक महिला को एक युवक ने फेस बुक पर आकाश नाम की एक फेक आईडी बना कर पहले दोस्ती की। दोस्ती होने के बाद दोनों तकरीबन 1 वर्ष तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे।
महिला जब गर्भवती हुई तो उसने लड़के से शादी करने को कहा। इस पर उस युवक ने कहा कि वह दूसरे धर्म का है।
महिला के अनुसार फेसबुक पर उसने अपना नाम आकाश बताया था लेकिन असल में उसका नाम इमरान खान निकला। महिला ने बताया युवक ने उससे कहा कि वह इस्लाम धर्म कबूल कर ले। इसके बाद ही शादी की जाएगी । महिला ने जब अपना धर्म बदलने से इनकार किया । तो लड़के ने उसकी पिटाई कर दी। पूरी घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। इस घटना के मामले में एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर प्रयागराज के नैनी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक को गिरफ्तार भी किया गया। इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।



