Latestइलाहाबाद समाचार

यूपी चीफ की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेसी.!

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला) : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई को लेकर कांग्रेस अब योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर लड़ाई लड़ने के मूड में है जिसको लेकर चौक जवाहर स्क्वायर स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला शहर संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता की गई ।

जिसमे उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह प्रवासी मजदूरों के हितों को लेकर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई अन्य नेताओ के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज कर अजय लल्लू को जेल भेजना सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का प्रमाण है, गंगापार अध्यक्ष रामकिशुन पटेल ने कहा कि ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक कांग्रेसजन योगी सरकार की दमन विरोधियों कार्यो को लेकर जनता को जागरूक करेंगे । शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने बताया की यूपी चीफ की रिहाई अति शीघ्र किया जाए अन्यथा 48 घण्टे बाद कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सड़क पर सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकने का काम करेंगे ।

पीसीसी सदस्य मुकुन्द तिवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर अजय लल्लू की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक कदम है ।

पत्रकार वार्ता के बाद कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधि मंडल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपर नगर मजिस्ट्रेट रिजर्व को राष्ट्रपति सम्बोधित पत्र सौंपकर अजय लल्लू की बिना शर्त रिहाई की मांग की ।।

इस मौके पर: जावेद उर्फी, हसीब अहमद, श्रीशचन्द्र दूबे, सिब्बतैन बब्लू, इरशाद उल्ला, कामेश्वर सोनकर, लल्लन तिवारी, गुलाम साबिर आदि लोग शामिल थे ।।

Related Articles

Back to top button