इलाहाबाद समाचार

डॉक्टर्स डे’ पर नवाज़े गए चिकित्सक

 

(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज ( अनुरागदर्शन समाचार ) । इनरव्हील क्लब उदीशा की ओर से ‘डॉक्टर्स डे’ पर शुक्रवार को शहर के चिकित्सकों का सम्मान किया गया।
कर्नलगंज स्थित फ़ीनिक्स हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब उदीशा की अध्यक्ष डॉ. अमृता अग्रहरि ने फ़ीनिक्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. संजय अस्थाना को चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। उन्होंने क्लब की चिकित्सक सदस्य डॉ. चित्रा पाण्डेय, डॉ. आशा श्रीवास्तव, डॉ. सबिता दीक्षित तथा डॉ. वर्तिका श्रीवास्तव को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष ने कोरोना काल के समय डॉक्टरों के सराहनीय योगदान की चर्चा की। क्लब की सचिव शैली जैन ने धन्यवाद ज्ञापन एवं संचालन एडिटर स्वाति अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. ए. गुप्ता, डॉ. आरके सिन्हा, डॉ जेबी राय, डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. प्रबल नियोगी, डॉ. धनेश अग्रहरि, डॉ. विभा मालवीय, डॉ. अल्पना शर्मा, डॉ. स्मिता तथा डॉ. उर्मी नियोगी, क्लब की शालिनी अस्थाना, निधि यशार्थ, रेणुका, प्रतिमा, सारिका गुप्ता, गीता एवं ममता गुप्ता मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button