Latest

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया नामांकन

भाजपा राष्ट्र के लिए समर्पित लोगों का दल है- जे पी नड्डा

भाजपा और अपना दल का साथ जनता ने हमेशा मजबूत किया है- अनुप्रिया पटेल

कौशाम्बी (अनुराग दर्शन समाचार )। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नामांकन के बाद सिराथू में आयोजित सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गुंडागर्दी करने वालों की संरक्षक है। ये देश द्रोहियों को समर्थन देने वाले लोग हैं जबकि भाजपा राष्ट्र के लिए समर्पित लोगों का दल है। सभा में केंद्रीय मंत्रियों अनुप्रिया पटेल और धमेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी में गुंडाराज खत्म किया गया है। जनता फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने वाली है।​​​​​भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- सपा बसपा गुंडई का पर्याय है। इन दलों में देशद्रोहियों को समर्थन देने वाले लोग हैं। दूसरी तरफ भाजपा राष्ट्र के लिए समर्पित रहने वालों का दल है। अखिलेश यादव ने अपने शासन में आतंकियों को छोड़ा। उनके मुकदमे वापस लिए। बाद में उन्हीं अपराधियों को कोर्ट ने सजा दी। जनता तय करे किसके साथ जाएगी। अपने सम्बोधन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र के प्रदेश के विकास कार्यों को भी गिनाया।अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने नामांकन सभा में कहा कि भाजपा और अपना दल का साथ जनता ने हमेशा मजबूत किया है। चौथी बार भाजपा और अपना दल चुनाव लड़ने जा रही है। यह साथ आप लोगों को बहुत पसंद है। 10 मार्च को जो नतीजे आएंगे तो हाय केशव की जीत पर मुहर लग चुकी होगी। लोगों का जुनून और उत्साह देखकर यह पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि परिणाम में जितना बड़ा योगदान भाजपा का होना चाहिए उससे बड़ा योगदान अपना दल का रहना चाहिए।प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी जो फैसला कर देश उस पर चलता है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में मोदी और योगी राज में गुंडे माफिया जेल में हैं। प्रयागराज में जो गुंडा दूसरों की जमीन पर जबरन कब्जा करता था, आज उससे जमीन खाली कराकर गरीबों के लिए आवास बनाया जा रहा है। 3:50 लाख करोड रुपए किसानों के खाते में जाएगा। उन्होंने दोबारा प्रदेश में भाजपा और डबल इंजन की सरकार बनने का भरोसा जताया।

Related Articles

Back to top button