Latest
मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भरा पर्चा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार के तौर पर इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सिंह पर हमले की कोशिश की खबरों को पुलिस ने अफवाह बताया।
सिद्धार्थ नाथ सिंह पहले मुंडेरा स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे। इसके बाद उन्हें अपना नामांकन दाखिल करने जाना था। इसी दौरान अफवाह उड़ी कि धूमनगंज इलाके में एक युवक उनके पास आया और ब्लेड से हमला करने की कोशिश की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि जिस युवक पर आरोप लगाया गया, उसके पास न तो कोई ब्लेड बरामद हुई है और न ही सल्फास की गोलियां मिली हैं। हमले की बात अफवाह है। उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि कोई भी अफवाह ना फैलायी जाय, वर्ना सख्त कार्रवाई होगी।




