Latest
डा. अजय भारती के साथ कुल 61 लोगों ने बसपा की सदस्यता ली

बारा विधानसभा सीट से होंगे बसपा प्रत्याशी
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के सिविल लाइंस स्थित एक होटल में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर डा. अजय कुमार भारती ने बताया कि भाजपा ने बारा विधान सभा सीट को अपना दल (एस) के खाते में दे दी। इस संबंध में उनसे किसी भी शीर्ष पदाधिकारी ने कोई वार्ता नहीं की, इससे वह आहत थे। अब बसपा की सदस्यता ले रहे हैं। इस मौके पर बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर अशोक गौतम और जिलाध्यक्ष बाबूलाल भौरा भी मौजूद रहे। दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि डा. भारती के साथ कुल 61 लोगों ने बसपा की सदस्यता ली है। बारा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बदलने का निर्णय शीर्ष नेतृत्व ने लिया है। यह भी कहा कि डा. भारती की घर वापसी हुई है।


