संतपति स्वामी शिवनारायण समाज कल्याण समिति के धूमधाम से मनाया गया वसंतोत्सव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । कैंट स्थित सदर बाजार क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वसन्त पंचमी उत्सव संतपति स्वामी शिवनारायण समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
वसंतोत्सव पर सदर बाजार में संतपति स्वामी शिवनारायण समाज कल्याण समिति के द्वारा शनिवार अपराह्न 2 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक उत्सव मनाया गया। इस उपलक्ष्य में श्रीगुरू महाराज संतपति स्वामी शिवनारायण जी की गादी (गद्दी)लगाई गई पूजा पाठ एवं भजन कीर्तन किया गया भजन कीर्तन कीर्तन की समाप्ति के पश्चात् कढ़ाह प्रसाद का कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। उक्त अवसर पर लखन लाल,अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार,शंकर लाल महन्त, हरिश्चंद्र महंत, गंगा भजनी,मोहन लाल, संतोष कुमार,मोनू,किशोर कुमार विश्वजीत उर्फ सेठी आदि संत प्रेमी उपस्थित रहे गुरूजन महंत वजीर भण्डारी चोला,संत प्रेमी को आदर पूर्वक आमंत्रित एवं सम्मानित किया गया।




