Latestइलाहाबाद समाचार

शिवसेना कल करेगी श्री राम मंदिर के लिए ईंट पूजन व महाआरती

प्रयागराज। मोतीमहल स्थित शिवसेना कार्यालय में हुई बैठक में शिवसेना प्रयागराज 6 दिसंबर विजय दिवस के अवसर पर रामबाग स्थित हनुमान मंदिर के शिवालय में सायंकाल 6.00 बजे ईट पूजन और महा आरती करेगी।

ईट पूजन के उपरांत सभी ईंटो को प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह के नेतृत्व में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या भेजा जाएगा।

रामबाग मंदिर में महा आरती और दीपों की सजावट कर शिवसैनिक राम मंदिर निर्माण की शपथ लेंगे।

पहले मंदिर फिर सरकार
हर हिंदू की यही पुकार की तर्ज पर प्रयागराज से भी ईट पूजन उपरांत अयोध्या भी दी जाएगी। बैठक में जिला प्रमुख आलोक प्रताप सिंह, महानगर प्रमुख शिव विशाल गुप्ता, विभोर रस्तोगी, शिवम पंडित, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, एडम त्रिपाठी, अजय अग्रवाल, सर्वेश शर्मा, विशाल मलिक, कुलदीप सिंह, अरुण सिलावन, अंकित रस्तोगी, कमल चतनानी, पवन अरोरा, कुलदीप चौरसिया सहित कई अन्य शिव सैनिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button