Latest

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूर्ण कर रही है भारतीय जनता पार्टी

भाजपाइयों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

( अनंत पांडेय )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर हाईकोर्ट के निकट स्थित अम्बेडकर मूर्ति पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने करते हुए कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का सारा जीवन दीन हीन ,असहाय, गरीबों एवं वंचितों के लिए समर्पित रहा उन्होंने उनके हक की लड़ाई की और भारतीय जनता पार्टी उन्हीं के आदर्शों पर चलकर समाज के अंदर रहने वाले निर्बल निर्धन असहाय एवं वंचित लोगों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन ला रही है ।और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूर्ण करने का कार्य कर रही है कार्यक्रम के संयोजक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष कविराज भारतीय जी रहे एवं संचालन हिमांशु गौतम ने किया। श्रद्धांजलि देने वालों में कुंज बिहारी मिश्रा रमेश पासी विवेक अग्रवाल राजू पाठक गिरीजेश मिश्रा श्याम चंद्र हेला मनीष रघुवंशी राजेश सोनकर धीरज गिरेवाल, अनिल चंद्रा,बच्चा लाल,रंजीत हेला,नवीन सोनकर,हरीश पासवान जी,अशोक सरपंच,रत्न लाल जी,सोभा सरोज,सुनैनी देवी, आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 14 अप्रैल को महानगर के 1252 बूथों पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button