Latest

भाजपा शासन में ही विकास संभव, इसलिए दे वोट – संजय पाठक

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ किया जनसंपर्क
(अनुराग शुक्ला) मथुरा (अनुराग दर्शन समाचार)। भाजपा शासनकाल में ही प्रदेश का चहुमुंखी विकास संभव है। इसलिए भाजपा प्रत्याशियों को वोट दे। पूर्व की सरकारों ने विकास के नाम पर सिर्फ परिवार का विकास किया। उक्त बातें मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कटनी के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बलदेव विधानसभा क्षेत्र के तमाम गांव में रविवार को जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं से कहीं। श्री पाठक रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं स्थानीय कार्यकर्ताओ के साथ दर्जनों स्थानों पर संवाद किया। साथ ही बलदेव में कार्यकर्ताओं के साथ जन संवाद किया। विधायक संजय पाठक ने कहा कि विकास के लिए एक बार फिर पार्टी प्रत्याशी को समर्थन दे। सपा सरकार ने अपने परिवार का ही विकास किया। नौकरी सिर्फ एक समाज के लोगो को मिलती थी। विरोध करने वालो की आवाज को दबा दिया जाता था। योगी के शासनकाल में गुंडे बदमाश अपराध करने के पहले कई बार सोचते है। श्री पाठक ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। विकास के नाम पर ही पार्टी प्रत्याशियों को जिताए। विधायक संजय पाठक बलदेव विधानसभा के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। देर शाम श्री पाठक बांकेबिहारी जी का दर्शन कर भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगा। बलदेव विधानसभा क्षेत्र के ब्राम्हण समाज ने विधायक संजय पाठक का साल श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ सुरेश भारद्वाज, टीपी सिंह चेयरमैन संजय दीक्षित मनेंद्र उपाध्याय अनुज पाठक शिवम गर्ग चेतन उपाध्याय सुमित विजय कुमार सन्तोष कुमार, रामसिंह सुरेश यादव वेद प्रकाश डॉ रवि शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button