ओम नम: शिवाय के सत्संग, भण्डारा में बोले गुरुदेव-सेवा से मिलता है अक्षय पुण्य

प्रयागराज। ओम नम: शिवाय की ओर से सत्संग और विशाल भण्डारा ईसीसी के पीछे गुरुवार को संपन्न हुआ। पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में देश के कोने-कोने से बडी संख्या में एकत्र श्रद्धालुओ और स्वयंसेवकों ने सबसे पहले भगवान शिव का विधि विधान से पूजन-अर्चन किया।
पूज्य गुरुदेव ने सत्संग में कहा कि यह तीर्थराज प्रयाग है। यहा पर लोगो की सेवा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। कहा कि विश्व प्रसिद्ध कुंभ मेले में देश के कोने-कोने ही नही बल्कि विश्व से बडी संख्या में श्रद्धालु और स्नानार्थी आने जा रहे है। ऐसे में हम सभी का धर्म बनता है कि आगे बढकर श्रद्धालुओ और स्नानार्थियो की सेवा करें।
गुरुदेव ने बताया कि सेवा के प्रकार होते है अर्थात लोगो को मेलाक्षेत्र में रास्ता बताकर, स्नान घाट पर मदद करके, गर्म कपडे देकर, दवा देकर और अन्न क्षेत्र मे प्रसाद ग्रहण करवाकर। कहा कि ऐसे मे आप लोग परिवार सहित कुंभ मेले के दौरान आगे आकर श्रद्धालुओ और स्नानार्थियो की मदद करके अक्षय पुण्य के भागीदार जरुर बने। इस दौरान कुंभ मेले के दौरान मेलाक्षेत्र में व्यापक स्तर पर एक माह तक चलाये जाने वाले अन्नक्षेत्र की तैयारियो पर चर्चा हुई। भण्डारे में बडी संख्या में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया




