Latest

फ़िल्म निर्देशक धीरू यादव की कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से हुई सुखद मुलाकात

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कई बेहतरीन भोजपुरी फिल्मों का निर्देशन कर चुके निर्देशक धीरू यादव की कल बनारस में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर जी से एक सुखद मुलाकात हुई।
मिली जानकारी के अनुसार निर्देशक धीरू यादव एक फ़िल्म के काम से बनारस आये थे और एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात अनिल राजभर जी से हुई। उस दौरान उनकी अनिल राजभर जी से प्रदेश में विकास के लिए फ़िल्म के माध्यम से क्या क्या किया जाए और भी फ़िल्म जगत से जुड़े कई मुद्दों पर बात हुई। धीरू यादव ने अनिल राजभर जी के बारे बताया कि राजभर जी बहुत अच्छे इंसान है और मुझे बहुत प्यार करते है। हम लोग एक दूसरे को काफी दिनों से जानते है वो हमेशा बड़े भाई के जैसा प्यार देते है और निर्स्वार्थ सबकी सहायता करते रहते है। मैं यही कहूंगा ऐसे नेता की देश को बहुत जरूरत है भगवान से यही दुआ करूँगा आप विजयी हो और इससे भी ऊँचे पद पर जाए ताकि ऐसे ही भगवान स्वरूपी जनता की सेवा करते रहे।

Related Articles

Back to top button