Latest

सुपरस्टार ख़ेसारी लाल यादव का बिग बजट सॉन्ग गुरुवार की सुबह करेगा धमाका

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भोजपुरी के सुपरस्टार, ट्रेंडिंग स्टार, हिट मशीन खेसारी लाल यादव से जुड़ी एक एक्सक्लूसिव और बड़ी खबर देने जा रहे हैं। हम जानते हैं कि आपको खेसारी लाल यादव के गीतों का बेसब्री से इंतजार होता है। अभिनेता खेसारी यादव का इस हफ्ते गुरुवार के दिन एक धमाकेदार लोकगीत रिलीज होने वाला है। इस गीत के टाइटल बोल होंगे ‘दरद मरद के दिहल ह’। ये एक ऑडियो सांग होगा जिसे गुरुवार सुबह 6.15 को रिलीज किया जायेगा। ये गाना देसी गैंग रिकार्ड्स चैनल पर रिलीज किया जायेगा। ‘दरद मरद के दिहल ह’ गीत को प्रख्यात राइटर कुंदन प्रीत ने लिखा है जबकि लार्ड जी ने म्यूजिक दिया है। डिजिटल मार्केटिंग देख रहे हैं डिजटल किंग के नाम से मशहूर विक्की यादव। इस गाने का वीडियो भी बड़े महंगे बजट के साथ बनाया जा रहा है जिसमे खेसारी यादव के साथ किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को कास्ट करने की बात चल रही है। जल्द ही गाने की शूटिंग की तैयारी हो जायेगी। देसी गैंग रिकार्ड्स से रिलीज हो रहा ये खेसारी लाल यादव का दूसरा सांग है। इससे पहले ‘बैगनवो नइखे मिलत’ रिलीज किया जा चुका है। इस गाने को साढ़े चार मिलियन के आस पास व्यूज मिले थे। ये एक होली सांग था जिसे खेसारी यादव ने गाया। सोनू सुधाकर ने लिखा और आर्य शर्मा ने म्यूजिक कंपोज किया था। देसी गैंग रिकार्ड्स चैनल पर अब तक खेसारी यादव, अंतरा सिंह प्रियंका, नीलकमल सिंह, नंदिनी सिंह, आकाश मिश्रा, गोलू राज के गाने रिलीज किये जा चुके हैं। जबकि पावर स्टार पवन सिंह, गुंजन सिंह, राकेश मिश्रा, दीपक दिलदार सहित कई स्टार्स सिंगर के सॉन्ग आने वाले हैं। देसी गैंग रिकॉर्ड की ओनर हैं सरिता सिंह जी।

Related Articles

Back to top button