लोक निर्माण विभाग प्रयागराज के फील्ड कर्मचारियों की एक बैठक केन्द्रीय भण्डार नं 1 पर सम्पन्न हुई

लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी आन्दोलन के लिए तैयार- श्याम सूरत पाण्डेय
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। लोक निर्माण विभाग प्रयागराज के फील्ड कर्मचारियों की बैठक केन्द्रीय भण्डार नं-1 पर सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में विभाग के तेइस कैडर के पद धारकों का ग्रेड पे 1900 से जो 1800 करने की घिनौनी चाल रहा है। उसका घोर विरोध किया गया। उसमें शासन ने लोक निर्माण विभाग के सुपरवीजन करने वाले प्राविधिक कर्मचारी अपनी लड़ाई लड़ते हुए 1800 से 1900 ग्रेड पे पाये थे। उसकी विभाग कटौती की जा रही है। उक्त बैठक में इस बार विधानसभा चुनाव में फील्ड कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। जिस पर घोर आपत्ति प्रकट की गयी है, क्योंकि ये फील्ड कर्मचारी अभी तक कभी भी किसी भी चुनाव में ड्यूटी नहीं किये है। ये कर्मचारी अनपढ़ भी है। जब कि कार्यालय के लिपिक संवर्गय व अवर अभियन्ताओं का नाम हटा लिया गया है। इस प्रकार की कार्यवाही से मतदान के दिन घोर अव्यवस्था भी उत्पन्न कर सकती हैं। वर्तमान समय में खण्डीय कार्यालय निर्माण खण्ड नं-4 में इनकम टैक्स के मुद्दे पर वसूली चल रही है, जिसके लिए घोर आपत्ति प्रकट किया गया। इस अवसर पर श्री श्याम सूरत पाण्डेय, श्री अरुण पाण्डेय, श्री विजय श्याम तिवारी, श्री सतीश पुरी, बसन्त त्रिपाठी, शैलेन्द्र पाण्डेय, रजनीश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, राजेंद्र कुमार मिश्रा, इन्द्रकुमार, सीता राम मणि, राजेश सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।



