Latest

कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं को कक्षा में हिजाब पहनने को पाबंदी के विरुद्ध धरना प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज हाजी रशीद चौराहा,अटाला पर एवेंजर्स वेलफेयर सोसाइटी और फ्रेटरनिटी के कॉल पर सैकड़ो महिलाएं एवं संगठन, कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं को कक्षा में हिजाब पहनने को पाबंदी के विरुद्ध और इस्लामी कानून में लगातार भाजपा सरकार एवं तमाम हिंदू संगठनों के दखलंदाजी के कारण कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शांति धरना प्रदर्शन किया, जिसमे एवेंजर्स वेलफेयर सोसाइटी की महिला विंग की अध्यक्ष रहनुमा इशक और परवक्ता शाहीन फातिमा के साथ साथ सैकड़ो लड़कियां एवं छात्राए मौजूद रहीं और फ्रेटरनिटी मूवमेंट की अध्यक्षता अलीगढ़ यूनिवर्सिटी की पूर्व अध्यक्ष, जेएनयू की पूर्व काउंसलर आफरीन फतिमा रही और छात्राओं की रहनुमाई करी। एवेंजर्स की प्रवक्ता शाहीन फातिमा का कहना है की यू. पी चुनाव को मद्देनजर रखते हुए भाजपा सरकार लगातार साजिशन हिंदू मुस्लिम की भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवं आपसी भाईचारे को तोड़ने के लिए समाज में धर्म का ज़हर घोला जा रहा हैं। वहीं एवेंजर्स की गर्ल्स विंग की अध्यक्ष रहनुमा इशक कहती है की कल तक जो हमारे सहपाठी थे । आज उनमें भेदभाव का ज़हर घोल कर हम लोग में दूरियां पैदा करने का कार्य किया जा रहा है और हमारे आने वाली पीढ़ी को विकसित होने से रोका जा रहा है। वही फ्रेटरनिटी की आफरीन फातिमा का कहना है की कर्नाटक के उडुपी जिले में सरकारी कॉलेज में जिन छात्राओं के साथ यह घटना हुई है वो लगातार इनसे संपर्क बनाई हुई है और वहां के हालात से आगाह कर रही है। आफरीन फातिमा यह बताती हैं की यह लड़ाई हिजाब या बुर्के की कभी थी ही नहीं, हमेशा से मुस्लिम छात्राए हिजाब और बुरखे में स्कूल कॉलेज में अपनी आस्था के साथ पढ़ी हैं। परंतु चुनाव को देखते हुए बीजेपी के हिंदू संगठन इस बात को मुद्दा बनाते लगातार मुस्लिम छात्राओं को उत्तपीद डे रहे हैं और सैकड़ो की तादाद में स्कूल और बाहर के लड़के भगवा गमछा पहने मुस्लिम छात्राओं को टारगेट करके उनसे बादसुलुकि कर रहे है और जबरन हिजाब उतारने की धमकी दे रहे है। यही नहीं बल्कि जिन 6 छात्राओं से ये मामला गरमाया था कॉलेज कैंपस से उनकी बेसिक डीटेल्स लीक कर दिए गया है और लगातार उनको कॉल पे अपशब्द एवं धमकियां मिल रही है। अपने आक्रोश को अपने आवाज़ में तब्दील करते हुए ये धरना प्रदर्शन किया गया और एस. पी सिटी को अपना ज्ञापन सौंपते हुए कहा गया की मुस्लिमों की आस्था और भावनाओं के साथ खेलने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए देश में अमान एवं इंसाफ कायम करें।

Related Articles

Back to top button