व्यापारीयो ने कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत व्यापारी की आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना किया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता जिनका गोरखपुर में पुलिस द्वारा मार पीट कर हत्या कर दी गई है जिसके विरोध में आज सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल, महिला उद्योग व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपना विरोध प्रकट करते हुए कैंडल मार्च सुभाष चौराहे से निकाला जिसका नेतृत्व सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जायसवाल, महामंत्री अमित सिंह ने किया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि मनीष गुप्ता की पत्नी को सरकारी नौकरी के अलावा ₹50 लाख का मुआवजा देने की मांग किया है। आज के कैंडल मार्च में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी, उपाध्यक्ष जी एस विरदी आशुतोष सिंह , अनिल गुप्ता विशाल कनौजिया , मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी,कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सचिन, सैफ अहमद, लक्ष्मी बहुगुणा,अपूर्व चंद्रा, अनीता मिश्रा, पूनम द्विवेदी, रूपाली अवस्थी, मीनू सिंह ,आदि लोग मौजूद रहे।



