Latestइलाहाबाद समाचारदेश

दौड़ रही विकास की गाड़ी, उत्तर प्रदेश बना उत्तम प्रदेश: केशव प्रसाद मौर्या

प्रयागराज ( अनुराग शुक्ला )। प्रदेशभर में विकास झंडा बुलंद है। योगी सरकार के तीन साल में अनेकों अभूतपूर्व कार्य किये हैं जिसका असर कई दशकों तक देखने को मिलेगा। इसमें कुछ कार्य तो सदियों से रुके थे। चुनौतियों और संभावनाओं के बीच संकल्पों और सिद्धांतों की नाव से यात्रा करते हुए उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने तीन साल पूरे कर लिए हैं।

उत्तर प्रदेश की धारणा को विकास, विश्वास और सुशासन में बदलने में हमें सफलता मिली इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। हर जिला में फ्लाईओवर, आरओबी का निर्माण होने से जनता की राह आसान हुई है।

मेट्रो पर काम चल रहा है। वहीं, नए एक्सप्रेस वे पर तेजी से काम हो रहा है। हर जिले से एक उत्पाद को बढ़ावा देकर रोजगार के साधन बढ़ाये जा रहे है। साथ ही उनकी पहचान बनाने का काम किया गया। किसानों, मजदूरों के अधिकार और सम्मान की रक्षा इसी सरकार ने की है। आने वाले समय मे लाखो युवाओं को नौकरियों की सौगात मिलेगी। कानून व्यवस्था पर सरकार ने बेहतर काम किया है। दंगा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने के लिए सरकार दंगाईयो से कड़ाई से निपट रही है। इसके लिए अध्यादेश भी लाया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण का सपना जल्द साकार होने वाला है। अयोध्या में दीपोत्सव मनाकर सरकार ने उसके पौराणिक स्वरूप को पुनः जीवंत करने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी और भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा को उसका धार्मिक स्वरूप देने की दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है।

विकास के पथ पर तीर्थराज प्रयागराज भी तेजी से आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में काम कर रही यूपी सरकार जनहित की गाड़ी को आगे बढ़ाती रहेगी। विकास कार्य के बलबूते पर 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 350 से ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में आएगी।

800 करोड़ से प्रयागराज व कौशाम्बी की कायापलट
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुंभ मेला की सफलता के बाद प्रयागराज व कौशाम्बी की काया पलट दी है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस स्मार्ट बनाने में दिन रात एक कर दिया है।

प्रयागराज से जोड़ रहे कौशांबी के महत्वपूर्ण बौद्ध और जैन स्थल एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी की गई। प्रयागराज और कौशांबी में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 800 करोड़ रुपये दिलाए हैं। इस रकम से इन दोनों ही जिलों की सूरत और निखरेगी। कौशांबी जिले के सभी बौद्ध एवं जैन स्थलों की प्रयागराज से सीधी कनेक्टिविटी होगी। प्रयागराज एयरपोर्ट के निकट रेल ओवर ब्रिज का निर्माण करवाने के साथ एयरपोर्ट से कौशांबी के लिए फोर लेन सड़क का निर्माण हो रहा है। एयरपोर्ट से कौशांबी जिले की एतिहासिक धरोहर को भी जोडऩे की योजना है।

विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा प्रयागराज
तीर्थों का राजा प्रयागराज आज पुराने गौरव को प्राप्त करके विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रयागराज को धार्मिक, ऐतिहासिक, बौद्धिक रूप से निखारने का काम तेजी से चल रहा है। इसमें सबसे अहम इलाहाबाद को प्रयागराज का नाम देना है। कुम्भ 2019 से पहले राज्य सरकार ने आक्रांताओं द्वारा रक्खे गए इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करके इसके पौराणिक गौरव को वापस किया।

वही, किले में कैद अक्षयवट को कुम्भ के दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इस कदम का संत महात्माओं के साथ देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने काफी सराहना की। वही कुंभ 2019 का भव्य आयोजन होने से पूरी दुनियां में भारत व सनातन धर्म का वैभव बढ़ा है।

प्रयागराज से बौद्ध स्थल तक फोरलेन
कौशांबी में यमुना किनारे स्थित बौद्ध तपोस्थली को बुद्ध सर्किट से जोड़ दिया गया है। इस स्थल पर देश व विदेशी पर्यटक आते रहते हैं इसलिए यहां तक हवाई अड्डा प्रयागराज से बौद्ध स्थल तक के लिए फोरलेन रोड स्वीकृत हो चुकी है। इसके अलावा जिला मुख्यालय से भी बौद्ध स्थल तक के लिए फोरलेन स्वीकृत कर दिया गया है। बौद्ध तपोभूमि पर एक गेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा। इससे यह विश्व के फलक पर स्वत: आ जायेगा।

कड़ा धाम के पास बनेगा सर्किट हाउस
कड़ा धाम के विकास के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई। कड़ा धाम का रोड पहले से चौड़ा कर दिया गया है, कड़ा धाम के निकट जीटी रोड किनारे एक सर्किट हाउस में प्रस्तावित है।

माँ के दर्शन पूजन के लिए आने वाले भक्तों की सहूलियत के लिये कई नए काम किये जायेंगे। जीटी रोड को अब फोरलेन से सिक्स रेन किया जा रहा है। गांव- गांव की कई सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है, जिला मुख्यालय के निकट एक मेडिकल कॉलेज भी स्वीकृत है।

मंझनपुर को नगरपालिका का दर्जा दिलाया
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिला मुख्यालय की नगर पंचायत मंझनपुर को नगर पालिका का दर्जा मिला। भरवारी नगर पंचायत को भी नगर पालिका का दर्जा दिया गया। इसी जिले से होकर भगवान राम और गमन पथ भी गुजर रहा है। किसके लिए श्रृंगवेरपुर से गंगा नदी पर एक पुल भी बनेगा।

यह है आगामी योजना
यूपी इन्वेस्टर समिट का कार्यक्रम और इंटरस्टेट कनेक्टिविटी का कार्यक्रम के जरिए प्रदेश को विकास की ओर ले जाने का काम किया है. प्रदेश के जिला और तहसील को 4 लेन की सड़क से जोडऩे का लक्ष्य रखा है. प्रदेश में 7 एयरपोर्ट हैं और 11 एयरपोर्ट पर काम हो रहा. जेवर एयरपोर्ट को वैश्विक स्तर पर बनाना ये सब विकास की कहानी बताता है। योगी सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में 33 लाख युवाओं को रोजगार मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button