Latest

योगी की वोटरों को धमकी अहंकार को दर्शाता है- अनुग्रह

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । शहर उत्तरी के कांग्रेस उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा है कि प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी द्वारा मतदाताओं को धमकी उनके अहंकार को दर्शाता है । पूर्व विधायक ने आज ममफोड॔ गंज के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क के बीच कहा कि इसी प्रकार असम के सीएम हेमंत विस्वा सरमा द्वारा आज देहरादून में राहुल गांधी पर घटिया टिप्पणी भाजपा के छिछोरेपन का एक और सुबूत है । बताया कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में महिला सशक्तिकरण पर जोर देते आधी आबादीहेतु 25% रोजगार आरक्षित रखें हैं । शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन , अभय अवस्थी, किशोर वार्ष्णेय, वीर भारतीय, अजीत वर्मा, रंग जी श्रीवास्तव , अमित सिन्हा , गगन श्रीवास्तव , केशव पासी, सुरेश आदि थे । पूर्व विधायक ने सायं एडलफी , मनमोहन पार्क, मंगोलिया अपार्टमेंट, राजपुर इलाकों में भी जनसंपर्क किया ।

Related Articles

Back to top button